Samastipur

विभूतिपुर में पशुओं को बांझपन से बचाने को दिया जा रहा ब्रूसेला टीका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : पशुओं को ब्रुसेलोसिस संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विभूतिपुर प्रखंड में अभियान चलाया जा रहा है। ताकि पशुओं को बांझपन व वातरोग से बचाया जा सके। इस अभियान में शामिल टीकाकर्मी शिवम कुमार शिवम ने बताया यह टीकाकरण का अंतिम पड़ाव चल रहा है कि इस दौरान चार से आठ माह की बछिया में ब्रुसेलोसिस बीमारी का टीकाकरण किया जा रहा है।

कहा कि ब्रुसेलोसिस एक जीवाणु जनित संक्रामक रोग है जो पशुओं से मनुष्यों में भी फैलता है। पशुओं में इस रोग के संक्रमण से छह से सात माह की गर्भित गाय व भैंस में गर्भपात हो जाता है। वात रोग व बांछपन भी हो सकता है। वहीं साखमोहन व भुसवर में टीकाकरण के दौरान किसान चंदेश्वरी ईश्वर, राम कुमार ईश्वर, सुरेंद्र आदि ने बताया कि ब्रुसेलोसिस बीमारी के उपचार में समय और खर्च भी अधिक होता है।

इस रोग से बचाव के लिए चार से आठ माह की बछिया में टीकाकरण करना आवश्यक है। सभी पशुपालक चार से आठ माह की बछिया में ब्रुसेलोसिस टीका अवश्य कराये, पशुकर्मी द्वारा अभी ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। वहीं अंतिम चरण में करीब तीन सौ से अधिक पशु को यह टीकाकरण दिया जा चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

35 मिनट ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

8 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

9 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

10 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

15 घंटे ago