Samastipur

समस्तीपुर: प्रेमी द्वारा जहर देकर ह’त्या करने की FIR दर्ज, दम तोड़ने से पहले युवती ने Copy पर लिख प्रेमी को ठहराया था दोषी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- बीते दिन प्रेमी से धोखा मिलने के बाद प्रेमिका के जहर खाने और इलाज के क्रम में मौत हो जाने के मामले में प्रेमिका की मां पतैलिया निवासी जुलेखा बीवी ने अपनी पुत्री के हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही मो. इरशाद और मो. हुसैन को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में जुलेखा खातून ने कहा है कि मेरी पुत्री को पड़ोसी युवक ने ही अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी करने इंकार कर दिया। करीब 2 साल तक यौन शोषण किया है, लेकिन जब मेरी पुत्री निकाह करने की बात बोली तो वह निकाह करने से मुकर गया।

उन्होंने गांव के ही मो. अहमद के पुत्र मो. इरशाद को आरोपित करते हुए कहा है कि मेरी पुत्री को उसने धोखा देकर भगाया जिस कारण मेरी पुत्री जिंदगी और मौत से जूझ रही थी, और इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। मरने से पहले अस्पताल में उसने पेपर पर सारी बात लिख दी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मृतका की मां ने बताया कि आरोपित ने ही जान मारने की नीयत से जहर की शीशी दी और घटना को अंजाम देने का काम किया। बताया है कि विषपान के बाद पुत्री को दलसिंहसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी पुत्री ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष आंनद कुमार कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान में पुलिस जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

2 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

4 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

10 घंटे ago