Samastipur

विभूतिपुर से एक साथ गायब हुए चार किशोर दिल्ली में जामा मस्जिद के समीप से बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महथी दक्षिण पंचायत से एक साथ चार किशोर के गायब हो गए थे। चारों दिल्ली जामा मस्जिद के समीप से बरामद हो गए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि उक्त सूचना के साथ पुलिस टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। चारों किशोर को पुलिस बरामद करने के बाद प्रक्रियागत स्वजनों को सौंप देगी।

मामले को लेकर महथी दक्षिण के वार्ड चार निवासी ब्रह्मदेव राउत ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उसका पुत्र नैतिक राज (14 वर्ष) गांव के ही कमलेश दास के 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार दास के साथ 3 अप्रैल 2025 को स्कूल नामांकन कराने गया। जहां से लापता हो गया है। उसके साथ गांव के ही संजय दास के 14 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार और सुरेश यादव के 12 वर्षीय पुत्र पुत्र मुकेश कुमार यादव भी लापता हैं। अपने स्तर से काफी खोजबीन किया। परन्तु कहीं पता नहीं चल पाया। अब चारों को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

1 घंटा ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

2 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

3 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

4 घंटे ago

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

4 घंटे ago