Samastipur

विभूतिपुर में अंबेडकर जयंती पर 10वीं और 12वीं कक्षा में आए बिहार टॉपरों को किया गया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड मुख्यालय परिसर में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर उनके आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने कहां की उनके आदर्शों को अपना कर समता मूलक समाज की स्थापना की जाए। आज भी समाज में बहुत सी असमानता व्याप्त है, जिसका समाधान बाबा साहेब के विचारों को अपना कर ही होगा।

वहीं प्रतिमा दाता डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेदकर का जीवन उन सभी लोगों के लिए प्रेरक है जिनका जीवन झंझावातों से भरा रहा है। उनके जीवन से हमें जो शिक्षा मिलती है उनमें सबसे महत्वपूर्ण है, लाख कठिनाइयों के बीच भी धैर्यपूर्वक उच्च से उच्चतर शिक्षा ग्रहण करते हुए अपने समाज की मुक्ति के लिए प्रयासरत रहना। वे चाहते तो अपना जीवन विदेश में बसकर भौतिक सुख सुविधाओं से लैस होकर, जी सकते थे लेकिन उन्हें मालूम था कि नियति ने उन्हें कुछ अलग कार्यों के लिए संवारा है।

उन्होंने पूरे देश की मानवता की मुक्ति के लिए जीवनपर्यंत कोशिश की। कुछ लोग उन्हें दलित जातियों के नेता के रूप में संबोधित कर उनके व्यक्तित्व को छोटा करना चाहते हैं लेकिन सही अर्थों में बाबा साहेब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े सभी वर्गों से लेकर आम जनमानस के कल्याण के लिए देश को अपना सर्वोत्कृष्ट संविधान दिया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की लोकप्रियता और प्रासंगिकता दिनों दिन बढ़ती हीं जा रही है। ये दोनों महापुरुष हमारे देश हीं नही वरन सारी दुनियां के लिए धरोहर हैं। अंबेदकर जयंती के मौके पर प्रखंड मुख्यालय, विभूतिपुर के प्रांगण में दोनों महापुरुषों की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम का हिस्सा बनना अत्यंत सौभाग्य की बात रही। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के टॉपर्स को सम्मानित कर ‘शिक्षा दिवस’ मनाने की परंपरा की शुरुआत की गई। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में दसवीं और 12वीं कक्षा में आए बिहार टॉपर्स को सम्मानित करते हुए पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

1 घंटा ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

2 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

7 घंटे ago