Samastipur

सुबह-सुबह विभूतिपुर में अष्टधातु की करोड़ों की मूर्तियां उठा ले गये बदमाश, पुजारी के कान में पिस्टल सटाकर मंदिर का खुलवाया ताला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- इस वक़्त की बड़ी खबर विभूतिपुर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां भुसवर स्थित रामजानकी ठाकुरबारी में सोमवार की अहले सुबह एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। हथियारबंद तीन अपराधियों ने मंदिर में घुसकर पुजारी के साथ मारपीट करते हुए उनके कान में पिस्टल सटाकर मंदिर की चाबी छीनी और मंदिर का मुख्य गेट खोलकर राम, लक्ष्मण और सीता की अष्टधातु से निर्मित बहुमूल्य मूर्तियां लूट लीं। साथ ही मंदिर में रखी चांदी व सोने की मटर माला और चांदी का मुकुट भी उठा ले गए।

घटना सोमवार सुबह करीब 3-4 बजे की बताई जा रही है। पुजारी राम कैलाश दास, जो बेगूसराय जिले के मल्हीपुरपुर के निवासी हैं, ने बताया कि वे मंदिर परिसर में सोए हुए थे तभी तीन नकाबपोश हथियारबंद अपराधी पहुंचे और अचानक मारपीट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके कान में पिस्टल सटा दी और मंदिर की चाबी जबरन छीन ली। इसके बाद मंदिर का ताला खोलकर बहुमूल्य मूर्तियों को लेकर फरार हो गए।

पुजारी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुखिया शिवदानी प्रसाद सिंह सहित दिवाकर सिंह, रविकांत सिंह, टुनटुन सिंह, नोखेलाल महतो और शशिकांत शशि ने बताया कि यह मूर्तियां लगभग सौ वर्ष पुरानी थीं और इनकी अनुमानित कीमत करोड़ों में है। दो वर्ष पूर्व भव्य मंदिर निर्माण कर मूर्तियों की पुनः स्थापना की गई थी। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अविलंब जांच कर मूर्तियों की बरामदगी की मांग की है।

बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल के महीनों में विभूतिपुर थाना क्षेत्र में कई मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। आलमपुर कोदरिया स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी, नरहन की ठाकुरबाड़ी और महथी बड़ी ठाकुरबाड़ी से भी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो चुकी हैं। महथी की घटना में विरोध करने पर चोरों ने सेवकदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही इन घटनाओं के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है ताकि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और सुरक्षा बनी रहे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

9 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

10 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

20 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

21 घंटे ago