Samastipur

विभूतिपुर में संदिग्ध अवस्था में अधेड़ की मौत, परिजन लगा रहे जहर देकर ह’त्या का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन वार्ड-3 निवासी स्व. राम सोगरथ झा के 42 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार झा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वहीं परिजन गांव के ही कुछ लोगों पर जहर पिलाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अरुण कुमार झा रविवार को घर से करीब 3:00 बजे निकले थे। वहीं करीब 8:00 बजे रात के आसपास लड़खड़ाते हुए घर पहुंचे। घर पहुंचते ही वह दरवाजे पर गिर गए।

परिजन उनको गिरते देख उनके पास गये तो जहर की बदबू आने लगी। वहीं जहर की बदबू आने पर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए दलसिंहसराय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। मौके पर पहुंचकर विभूतिपुर थाना की टीम ने छानबीन किया।

वहीं परिजनों का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर है। उनका कहना है कि आरोपित के घर के बगल में इनकी जमीन थी। जिसको लिखवाने को लेकर उनको जहर पिला दिया है, जिससे उनकी मौत हो गई है। सूत्रों की माने तो अरुण कुमार झा नशा भी करते थे, वहीं उनके मौत पर मृतक की पत्नी अंजू देवी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस बाबत पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आवेदन मिलने पर जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। इधर सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर भाजपा नेता अरविंद कुमार कुशवाहा ने परिजनों को ढांढस बढ़ाते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

6 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

7 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

12 घंटे ago