Samastipur

समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी IPL में छक्का लगा डेब्यू करने वाले 10वें बल्लेबाज बने

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर के ताजपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में आईपीएल डेब्यू के साथ इतिहास रच दिया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम से वैभव सूर्यवंशी अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे हैं। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।उन्होंने अपनी पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर 80 मीटर का छक्का मार दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया।

इतनी धमाकेदार शुरुआत से वैभव ने हर किसी को हैरान कर दिया और इसके बाद भी अपना हमला जारी रखा। अपनी तीसरी गेंद पर उन्होंने आवेश खान पर छक्का जमा दिया। उसके बाद भी वैभव ने अपना जलवा जारी रखते हुए कुछ बाउंड्री और बटोर ली। उन्होंने 20 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली।

बता दें कि वैभव का उम्र सबसे कम 14 साल 23 दिन है जब उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है, जबकि आईपीएल का यह 18वां साल है। वैभव आईपीएल की शुरुआत के बाद जन्में हैं। उनका जन्म 2011 में हुआ है। इसी के साथ वह आईपीएल में खेलने वाले पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिनका जन्म टूर्नामेंट शुरू होने के बाद हुआ। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में नियमित कप्तान संजू सैमसन चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है। वैभव सूर्यवंशी से पहले 9 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने आईपीएल के डेब्यू मैच में पहली बाॅल पर छक्का मारा है।

पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले खिलाड़ी :
  • रॉब क्वीनी: राजस्थान रॉयल्स
  • केवोन कूपर: राजस्थान रॉयल्स
  • आंद्रे रसेल: कोलकाता नाइट राइडर्स
  • कार्लोस ब्रैथवेट: दिल्ली डेयरडेविल्स
  • अनिकेत चौधरी: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • जेवन सियरल्स: कोलकाता नाइट राइडर्स
  • सिद्धेश लाड: मुंबई इंडियंस
  • महेश दीक्षाना: चेन्नई सुपर किंग्स
  • समीर रिजवी: चेन्नई सुपर किंग्स

Avinash Roy

Recent Posts

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

4 मिनट ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

4 घंटे ago

बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…

11 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…

12 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

21 घंटे ago