समस्तीपुर/ताजपुर :- बंगरा थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड दो रहीमाबाद शर्मा टोल में सड़क हादसे में जख्मी पोते की मौत की खबर सुनकर बीमार दादी ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इस लोमहर्षक घटना से टोले में मातमी सन्नाटा पसर गया। मिली जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार की रात ताजपुर कालेज रोड में ट्रैक्टर की ठोकर से रहीमाबाद निवासी गणेश शर्मा का पुत्र राजा कुमार शर्मा (24) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए समस्तीपुर ले जाया गया। जहां से चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया।
पटना में इलाज के दौरान शनिवार की रात उसने दम तोड़ दिया। पोते की मौत की खबर सुनकर घर पर बीमार चल रही सावित्री देवी (65) ने भी देर रात में दम तोड़ दिया। सूचना पाकर बंगरा थाना के पुलिस अधिकारी के अलावे नप चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी, सुजीत कुमार आदि गणमान्य लोगों ने मृतक के घर पर पहुंच घटना की जानकारी ली।
इसके बाद रीति रीवाज के मुताबिक दोनों दादी पोते की अलग अलग एक साथ अर्थी निकाली गई। गांव के ही श्मशान घाट ले जाकर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इस बाबत पूछे जाने पर बंगरा थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत हो गई है। ठोकर मारनेवाले ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। घटना की एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…