Samastipur

क्राइम मिटिंग में समस्तीपुर SP ने थानेदारों को दिया निर्देश, थाना परिसर में बिचौलियों के आगमन पर लगाये पूर्णतः प्रतिबंध

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में क्राइम मीटिंग की। मीटिंग के दौरान उन्होंने सभी डीएसपी, थानेदार और सर्किल इंस्पेक्टर से अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था के संधारण के साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान थानाध्यक्षों को सख्त लहजे में निर्देश देते हुए थाना परिसर में किसी भी प्रकार के बिचौलियों के आगमन पूर्णतः प्रतिबंध करने का आदेश दिया।

इसके साथ ही शिकायतकर्ताओं से सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने के लिए भी उन्होंने थानाध्यक्षों से अपील की। एसपी ने उन थाना क्षेत्रों की जानकारी भी ली जहां नशीले पदार्थ की तस्करी ज्यादा होती है। सीसीटीएनएस में समय पर प्रविष्टि को भी कहा गया। इस साल चुनाव भी होने हैं तो इसको लेकर फरारी पंजी, गुंडा पंजी का अद्यतन करते रहने को भी कहा गया। गुंडा पंजी में नए नाम जोड़ने को कहा गया। निगरानी प्रस्ताव पर ससमय कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया।

थानाध्यक्षों को एसपी ने दिया निर्देश :

क्राइम मिटिंग के दौरान एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया की शीघ्र ही लंबित कांडों का निष्पादन करें और थानावार दिए लक्ष्यों को ससमय पूरा करें। थाना क्षेत्र में गश्ती वाहन एवं डायल-112 वाहनों से नियमित पेट्रोलिंग के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें। एसपी ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण हेतु सूचना-आसूचना संकलन करेंगें।

इसके साथ ही पुराने लंबित इस्तेहार, वारंट एवं कुर्की का निष्पादन करेंगे। सभी थानाध्यक्ष नियमित रूप से गुंडा पंजी, थाना सिरिस्ता कार्य आदि को अद्यतन रखेंगे। एसपी ने सड़क दुर्घटना आदि के मामलों की ईडीआर एवं आईआरडी पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया की पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन के लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें। लंबित कांडों में फरार अभियुक्तों की सूची बनाकर उनकी गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाएं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

5 मिनट ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

20 मिनट ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

5 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

9 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

10 घंटे ago