Samastipur

सिंघिया में नशेड़ी देवर ने भाभी का गला काट किया घायल, लोगों ने हाथ पैर बांधकर किया पुलिस के हवाले

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सिंघिया :- सिंघिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में परिवारिक विवाद को लेकर देवर ने भाभी के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई। आस पड़ोस के लोगों द्वारा हमलावर देवर को पकड़ कर उसका हाथ पैर बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया। वही महिला को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

घायल महिला की पहचान बैद्यनाथ पूर्वे की पत्नी अनीता देवी (30) के रूप में की गई है। वही हमलावर देवर की पहचान प्रदीप पूर्वे के रूप में की गई है। घटना के संबंध में घायल महिला ने पुलिस को बताया कि प्रदीप हमेशा शराब में धुत रहता है तथा बराबर गली गलौज तथा मारपीट करते रहता है।

रविवार की सुबह शराब के नशे में आया तथा गली गलौज करने लगा। उसका विरोध किया तो मारने पीटने लगा तथा बगल में रखे चाकू से गला काटने लगा। चिल्लाने पर लोगो द्वारा मुझे उसके चंगुल से छुड़ाया गया। वही पड़ोसियों के साथ भी गाली गलौज करने पर लोगो ने उसे रस्सी से बांध कर पुलिस को बुला कर उसके हवाले कर दिया। थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम ने बताया कि हमलावर से पूछताछ की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का हुआ निरीक्षण, उपज दर का किया गया आकलन

समस्तीपुर : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड की…

2 घंटे ago

BJP ऑफिस के बाहर सम्राट चौधरी के CM वाले पोस्टर को BJP के ही कार्यकर्ताओं ने फाड़ा, मीडिया प्रभारी बोले- भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया…

5 घंटे ago

पूसा में आम के बगीचे से दो पिस्तौल, एक रिवाल्वर और 24 गोलियां बरामद

समस्तीपुर/पूसा : एसटीएफ ने समस्तीपुर के वैनी थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र…

5 घंटे ago

ताजपुर में हुए रेलवे लोको पायलट ह’त्याकांड मामले में तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे KFC और McDonald’s, एयरपोर्ट कि तरह यात्रियों को होगी सुविधा

समस्तीपुर : रेलवे यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : प्रीमियम ट्रेनों में बेडरोल को लेकर रेलवे ने दिया जरूरी अपडेट, रेल यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा

समस्तीपुर : लंबी दूरी की प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

9 घंटे ago