Samastipur

मैट्रिक परीक्षा की स्टेट टॉपर साक्षी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने टैब देकर किया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर साक्षी कुमारी को सैमसंग के टैब, डायरी, कलम से सम्मानित करने जोगिया गांव पहुंचे भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक समीर कुमार, मुख्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, सी एम क्रेडिट प्रियंका पाठक, सीनियर एसोसिएट आर बी ओ अशोक कुमार राय।इस अवसर पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष रामचन्द्र राय, जिला उपाध्यक्ष राजा राम महतो, प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव राकेश कुमार, राजेश, दीपक कुमार, राम सुरेश प्रसाद सिंह ने भी साक्षी को पाग, चादर, डायरी, फूल मालाओं से सम्मानित किया।

इस अवसर पर साक्षी के माता-पिता, भाई के अलावे बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द कुमार दास समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अतिथियों ने साक्षी को ग्रामीण प्रतिभा का रॉल मॉडल बताते हुए लोगों से ऐसी प्रतिभा को संरक्षित करने की बात कही। ज्ञात हो कि साक्षी ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में 500 में 489 अंक लाकर स्टेट रैंक टॉपर में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचने में सफलता पायी।

प्राथमिक शिक्षा, प्राथमिक विद्यालय जोगिया वार्ड संख्या- 6 से प्रारंभिक शिक्षा, मध्य विद्यालय मानारायटोल से, माध्यमिक शिक्षा, जे पी एन एस उच्च विद्यालय नरहन से पाने वाली साक्षी शुरू से मेधावी रही है। निम्न आर्थिक आधार वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाली साक्षी हौसले और जुनून की पक्की हैं। वह अपने मकसद में कामयाब हो इसकी कामना सभी की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

3 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

4 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

5 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

14 घंटे ago