Samastipur

समस्तीपुर: रसलपुर गंगा घाट पर महाआरती का आयोजन, बनारस से आए पंडितों ने विधि विधान के साथ की पूजा-अर्चना 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत रसलपुर गंगा घाट पर महाआरती का आयोजन मंगलवार संध्या में किया गया। बताते चले की जिला गंगा समिति जिला प्रशासन द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत इस कार्यक्रम के अंतिम दिन गंगा महा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसीएलआर प्रियंका कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी निगम झा और सीओ भाग्यश्री, नमामि गंगे के जिला संयोजक धर्मवीर कुमार सहित सैकड़ों लोग इस मौके पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बनारस से आए पंडित राजमद पांडे, शुभम त्रिवेदी व शिवम मिश्रा ने विधि विधान के साथ पूजन व गंगा की महाआरती की। इस दौरान सैकड़ो दीपो से रसलपुर गंगा घाट जगमगा उठा। साथ ही गंगा घाट के पास पौधारोपण भी किया गया। बताते चले की स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जिला गंगा समिति जिला प्रशासन द्वारा 16 मार्च से लेकर 31 मार्च तक स्वच्छता को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें हस्ताक्षर अभियान स्वच्छता शपथ और पौधारोपण किया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जिला प्रशासन के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 16 दिनों के पखवाड़े में अलग-अलग कार्यक्रम किए गए जिसके तहत यह संदेश दिया गया कि गंगा को कैसे स्वच्छ और निर्मल बनाना है। वहीं आज दीपोत्सव और महागंगा आरती का आयोजन कर इस कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान डीसीएलआर प्रियंका कुमारी ने बताया कि गंगा हमारी जीवनदायनी है इसकी स्वच्छता एवं निर्मलता को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है इसीलिए लोगों को भी स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गंगा को निर्मल रखने के लिए जागरूक किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

58 मिनट ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

8 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

14 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

16 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

16 घंटे ago