समस्तीपुर : सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू हॉल में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय संस्था के सहयोग से एक दिवसीय एचआईवी सैनिटाइजेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के चिकित्सा पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। वर्कशॉप का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार, डॉ. सैयद मेराज इमाम सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पटना सिटी स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह हॉस्पिटल की एमएसएफ यूनिट की विशेषज्ञ टीम ने एचआईवी संक्रमण के एडवांस केस की पहचान, प्रबंधन और रेफरल से जुड़ी जानकारी साझा की। टीम ने बताया कि किस प्रकार प्राथमिक स्तर पर ही लक्षणों की पहचान कर उचित समय पर रोगी को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है।
कार्यक्रम के माध्यम से चिकित्सकों को एचआईवी की नवीनतम जानकारी देने के साथ-साथ मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार और जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। सिविल सर्जन डॉ. चौधरी ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में सहायक होती हैं। उन्होंने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
समस्तीपुर : बिहार में फर्जी शिक्षकों की बहाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश सरकार ने…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10…
समस्तीपुर : अगले 14, 15, 17, 18, 20 व 21 अप्रैल को आयोजित सहायक शिक्षा…
समस्तीपुर : बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन बुधवार को समस्तीपुर जिले…
बिहार में सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवन ढाला, लक्ष्मीपुर मोहल्ले में मंगलवार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड स्थित बोरज गांव में रामनवमी का उत्सव इस…