Samastipur

समस्तीपुर में 1KG टमाटर का 1 रुपया भी नहीं मिल रहा, किसानों ने सड़कों पर फेंकी 50 क्विंटल फसल, बोले- “अब कर्ज चुकाने, बेटी की शादी की चिंता”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के किसानों को एक किलो टमाटर का एक रुपए भी नहीं मिल रहा है। लागत भी नहीं निकल पाने से नाराज किसानों ने गुरुवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने 50 क्विंटल टमाटर सड़क पर फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक, किसानों को मंडी में 1 और 2 रुपए किलो का भाव मिल रहा है, ऐसे में उन्होंने जितनी लागत टमाटर की फसल पैदा करने लगाई, वह भी नहीं निकल पा रही है, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।

जिले में ताजपुर मोतीपुर टमाटर के अच्छे उत्पादन के लिए जाना जाता है। मंडी में टमाटर का भाव मात्र 1 रुपए प्रति किलो रह गया है। ऐसे में किसानों को लागत और कर्ज चुकाने के लिए राशि निकलना मुश्किल हो रहा है। मोतीपुर किसान ललन दास ने बताया कि मेरा परिवार हर साल टमाटर और बंधा गोभी की खेती करता है, जिससे परिवार का भरण पोषण होता रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सीजन खेत ठेका पर लेकर दो एकड़ में 9 हजार की दवाएं, 10 हजार का बीज, 3 हजार का सिंचाई पानी समेत मजदूरी की राशि जोड़ने पर लगभग 80 हजार का खर्च आया। ये खर्च भी निकालना मुश्किल हो रहा है। एक अन्य किसान ने बताया कि मैंने 1.50 लाख रुपए नकद देकर बंटाई पर जमीन ली। अब लागत एवं मूल रकम निकालना भी मुश्किल हो रहा है। 1 रुपया किलो में भी कोई फसल खरीदने वाला नहीं है। साथ में बंधा गोभी की भी कीमत नहीं मिल रही है। किसान ने बताया कि दो लाख रुपया का कर्ज है और जून में बेटी की शादी करनी है।

वहीं, अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव ललन कुमार ने बताया कि किसान कॉर्पोरेट कंपनी से महंगे बीज खाद पेस्टिसाइड खरीद कर खेती करते हैं। सिंचाई से लेकर फसल की तुड़ाई और धुलाई देकर मंडी तक फसल को पहुंचाते हैं, लेकिन यहां लागत भी नहीं निकल पा रहा है। एक-दो दिन इंतजार के बाद किसानों को टमाटर या अन्य उत्पादन फेंकना पड़ जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

3 मिनट ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

31 मिनट ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

4 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

10 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

11 घंटे ago