समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा शहर की बेटी डॉ. दीपाली महतो ने यूपीएससी के कठीनतम परीक्षा के जारी परिणाम में 105वां रैंक लाकर रोसड़ा ही नहीं पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इनके पिता सेवानिवृत आईआरएस अधिकारी संजय कुमार महतो ने पुत्री की इस सफलता पर खुशी का इजहार किया है। पूरे परिवार में खुशियों का माहौल है। शहर के लोग बधाई संदेश भेज रहे हैं।
रोसड़ा के कटहरबन्नी मोहल्ला निवासी स्व. वीरेंद्र महतो की पौत्री दीपाली ने अपनी मेहनत के बल पर इस सफलता को हासिल किया है। उसकी सफलता पर रोसड़ा के बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोगों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दीपाली को शुभकामनाएं दी है। बता दें कि यूपीएससी आईएएस, आईपीएस, आईआरएस आदि के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करती है। जिसमें दीपाली ने 105वां रैंक लाकर आईएएस बनने का सफर तय कर लिया है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…