Bihar

बिहार के बेतिया पुलिस लाइन में मामूली कहासुनी के बाद हुआ खूनी खेल, जवान ने साथी को ही मार दी 11 गोली

बिहार के पश्चिम चंपारण के बेतिया में पुलिस लाइन में जवानों के बीच फायरिंग हुई है. इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार बेतिया पुलिस लाइन के बैरक में एक जवान ने अपने साथी की गोली मार हत्या कर दी है. इंसास रायफल से सोनू कुमार को करीब एक दर्जन गोलियां मारी है. जिससे घटनास्थल पर ही सिपाही सोनू कुमार की मौत हो गई. घटना शनिवार की रात लगभग 12 बजे की है.

एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया कि मृतक सोनू कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. वही हत्या करनेवाले जवान सर्वजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटनास्थल से इंसास राइफ़ल की गोली के 12 खाली कारतूस बरामद हुए हैं. विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौके पर छानबीन कर रही है.

आरोपित जवान गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार पुलिस लाइन के बैरक में जवान सोए हुए थे, अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई. जवान व पुलिस लाइन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि सोनू कुमार का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था. उसके बाद एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन मौके पर पहुंचे. गोली मारनेवाले जवान सर्वजीत को गिरफ्तार कर मुफस्सिल थाना ले जाया गया. उसके पास मौजूद इंसास रायफल को जब्त कर लिया गया.

इंसास रायफल का किया इस्तेमाल

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सर्वजीत इंसास रायफल लेकर फायरिंग कर रहा था और उसने सिपाही सोनू के सिर में कई गोलियां दागी. कहा जा रहा है कि पुलिस लाइन में गोलीबारी से वहां दहशत का माहौल हो गया है. सोनू को मौत के घाट उतारने के बाद सर्वजीत रायफल लेकर छत पर चढ़ गया. इसके बाद वहां पगली घंटी बजानी पड़ी है. सर्वजीत को काबू करने के लिए पुलिसकर्मियो को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है.

सोनू को एक के बाद एक मारी 11 गोली

मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि सर्वजीत और सोनू के बीच विवाद चल रहा था, जिसके बाद सर्वजीत ने सोनू को गोलियों से छलनी कर दिया. कहा जा रहा है कि सिपाही सोनू कुमार को 11 गोलियां मारी गई हैं. इधर, पुलिस लाइन में गोलीबारी की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय भी वहां पहुंचे थे और उन्होंने गहनता से इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. आरोपी सिपाही परमजीत से फिलहाल पूछताछ जारी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

32 मिनट ago

शहर से सटे बिशनपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार की रात एक बंद…

55 मिनट ago

ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दामाद समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…

1 घंटा ago

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

16 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

18 घंटे ago