Samastipur

पीएम मोदी के दौरे को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल अलर्ट मोड पर, रेलवे स्टेशन पर RPF-GRP ने चलाया सर्च अभियान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी जिले के झंझारपुर आ रहे हैं। पीएम बिहार को इस दौरे में कई सौगात देकर जाएंगे। खासकर रेलवे से जुड़ी कई योजनाओं से कोसी के लोगों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम है। इसको लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पूरे समस्तीपुर मंडल में अलर्ट मोड पर है। आरपीएफ द्वारा समस्तीपुर समेत मंडल के अन्य संवेदनशील स्टेशनों, रेल मार्गों, और सार्वजनिक स्थलों पर गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसके लिये डॉग स्क्वॉड और विशेष सुरक्षा दस्तों को तैनात किया गया है। आरपीएफ प्रभारी अविनाश कुरैसिया का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। साथ ही, स्थानीय पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर पूरे दौरे को शांतिपूर्ण और सफल बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

इस दौरान जीआरपी थानाध्यक्ष बीपी आलोक, आरपीएफ एसआई पीके चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे। इधर आरपीएफ के कमांडेंट जेएस जानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जवानों को अलर्ट रहने को कहा गया है। प्रधानमंत्री मधुबनी पहुंच रहे हैं। समस्तीपुर रेल मंडल की सीमा नेपाल से जुड़ती है। ऐसे में जयनगर और सीमा से सटे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

समस्तीपुर स्टेशन पर भी होगा कार्यक्रम :

बिहार की पहली नमो भारत रैपिड ट्रेन समस्तीपुर के रास्ते जयनगर से पटना तक चलेगी। मधुबनी में उद्घाटन के बाद ट्रेन समस्तीपुर पहुंचेगी। यहां स्थानीय सांसद के साथ रेलवे के अधिकार स्वागत करेंगे। डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन 24 अप्रैल को जयनगर से सुबह 11:40 बजे खुलेगी। दोपहर 12:25 बजे मधुबनी पहुंचेगी। 12:55 बजे सकरी, 13:40 पर दरभंगा और 15:00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। समस्तीपुर से ट्रेन बरौनी 16:15 बजे, मोकामा 17:15 और पटना शाम के 18:30 बजे पहुंचेगी। सप्ताह में 6 दिन ट्रेन चलेगी। जयनगर से पटना तक 4 घंटा 50 मिनट में अपना सफर पूरा करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

स्व-गणना का मिलेगा विकल्प, पेपरलेस होगी जनगणना प्रक्रिया, GIS मैपिंग से जुड़ेगा हर वार्ड

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में…

15 मिनट ago

समस्तीपुर : रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का हुआ निरीक्षण, उपज दर का किया गया आकलन

समस्तीपुर : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड की…

2 घंटे ago

BJP ऑफिस के बाहर सम्राट चौधरी के CM वाले पोस्टर को BJP के ही कार्यकर्ताओं ने फाड़ा, मीडिया प्रभारी बोले- भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया…

6 घंटे ago

पूसा में आम के बगीचे से दो पिस्तौल, एक रिवाल्वर और 24 गोलियां बरामद

समस्तीपुर/पूसा : एसटीएफ ने समस्तीपुर के वैनी थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र…

6 घंटे ago

ताजपुर में हुए रेलवे लोको पायलट ह’त्याकांड मामले में तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे KFC और McDonald’s, एयरपोर्ट कि तरह यात्रियों को होगी सुविधा

समस्तीपुर : रेलवे यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम…

9 घंटे ago