Samastipur

विद्यापतिनगर में छत पर कपड़ा सुखाते समय करंट के झटके से महिला की मौ’त, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान मंजू देवी (35 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत की है। परिजनों ने बताया कि मंजू सुबह 9 बजे के करीब छत पर कपड़ा सुखाने गई गई थी। इस दौरान पास से गुजर रही बिजली के तार के संपर्क में आ गई। करंट लगते ही छत पर गिर पड़ी। आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पति सूरज पासवान ट्रक चलाते हैं। उसका एक बेटा व तीन बेटी है।। सबसे बड़ी बेटी रोशनी मात्र 7 साल की है। मौत की खबर सुनने के बाद से ही सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि टोले में बिजली विभाग ने एक ही पोल से करीब 50 घरों में कनेक्शन दे रखा है। पोल से अक्सर चिंगारियां निकलती रहती हैं। कई बार विभाग से इसकी शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago