समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में शुक्रवार की शाम अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला, जब एक युवक के साथ दो प्रेमिकाएं आमने-सामने आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहली प्रेमिका को जब युवक के साथ दूसरी प्रेमिका दिखी, तो वह आपा खो बैठी और दूसरी प्रेमिका पर टूट पड़ी। दोनों के बीच जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
हालांकि इस दौरान लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बता दें कि इन दिनों पटेल मैदान अराजक तत्वों का अड्डा बन गया है। आये दिन यहां मारपीट की घटना सामनें आते रहती है। शाम ढलते ही यहां नशेड़ियों का अड्डा जमा हो जाता है, लेकिन समस्तीपुर पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिस कारण आम लोग, महिला व बच्चों ने पटेल मैदान जाना बंद कर दिया है।
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…