Samastipur

प्रचार-प्रसार के लिए समस्तीपुर पहुंची खेलो इंडिया मशाल गौरव यात्रा रथ का डीएम ने किया स्वागत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार में पहली बार 4 से 15 मई तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को लेकर राज्य के 38 जिलों में मशाल गौरव यात्रा शुरू हो गया हैं। गुरुवार को यह यात्रा समस्तीपुर समाहरणालय परिसर पहुंची। जहां इसका स्वागत जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया। मशाल गौरव यात्रा का नेतृत्व कर रहे टीम लीडर नरेंद्र कुमार व जिला खेल पदाधिकारी आकाश ने खेलो इंडिया के वास्तविक मशाल के प्रतिरूप को जिलाधिकारी को हस्तगत कराते हुए समस्तीपुर के युवाओं को प्रेरित करने तथा खेल के क्षेत्र में उन्हें मुख्य धारा में लाने के निमित जन जागरूकता अभियान के सहभागी बनने का संदेश दिया।

इससे पूर्व गौरव यात्रा रथ शहर के पटेल मैदान पहुंचा जहां पांच सौ से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं एवं खेल संघ के खिलाड़ियों ने “खेल के रंग बिहार के संग” नारे के साथ भव्य स्वागत किया। जहां बच्चों ने अपने जीवन में खेल को शामिल करने का शपथ लिया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि खेलो इंडिया मशाल गौरव यात्रा प्रचार रथ नगर परिषद परिक्षेत्र के विभिन्न स्थान पर भ्रमण करते हुए जन जागरूकता का संदेश देगी और शुक्रवार की सुबह दरभंगा रवाना होगी।

उन्होंने बताया कि बिहार पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा है, जो बिहार के लिए बहुत गर्व की बात है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी संदर्भ में मशाल गौरव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एलइडी स्क्रीन और जागरूकता के लिए ऑडियो वीडियो प्रचार-प्रसार के संसाधनों से युक्त रथ खेलो इंडिया के वास्तविक मशाल के प्रतिरूप के साथ बिहार के सभी जिलों में जायेंगे।

यह यात्रा 15 अप्रैल से दो मई जारी रहेगी और दो मई की शाम तक रथ पटना लौट जायेंगी। चार मई को पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मशाल को प्रज्वलित कर करेंगे। स्वागत कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जिला खेल कार्यालय सहायक वरुण कुमार सिंह, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, बीआर टीम के रवी कुमार, मुकेश कुमार, विनय कुमार विनय, अंशु कुमार सिंन्हा, कुमारी वंदना, विजय कुमार, संजीव कुमार, अंजनी कुमार, निखिल कुमार सिंह, ब्रजेश झा, तरविंदर सिंह एवं रेणु कुमारी सराहनीय भूमिका निभाई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

8 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

8 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

11 घंटे ago