समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम के नव विस्तारित क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता एवं विकास कार्यो के शीघ्र एवं समूचित कार्यान्वयन को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए आम नागरिकों से उनका मंतव्य प्राप्त करने के उदेश्य से ‘आपका शहर आपकी बात’ कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वार्डो में किया जाना है।
इसी आलोक में मंगलवार को वार्ड संख्या-35 में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतिश कुमार द्वारा VC के माध्यम से पटना से ही किया गया। इस अवसर पर महापौर अनिता राम, जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, उपमहापौर राम बालक पासवान, स्थानीय वार्ड पार्षद कमलेश कुमार कमल, घनश्याम भरोस पंडित, दीपिका कुमारी एवं नगर निगम के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं यथा-आवास, पथ, नाला, पार्क, स्ट्रीट लाईट, बहुउद्देशीय सम्राट अशोक भवन, घाट, मोक्षधाम, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, जलापूर्ति, शौचालय एवं सिवरेज आदि के बारे में आम नागरिकों से मंतव्य / सूझाव प्राप्त किया जाएगा। प्राप्त मंतव्य / सुझाव के आलोक में योजनाओं का क्रियान्वयन को लेकर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…
समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…
समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…
समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…