Samastipur

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौ’त, बाइक के उड़े परखचे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर राजेश्वर चौक के पास मंगलवार को 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 3 युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया असाधार राजेश्वर चौक निवासी दिनेश पासवान के पुत्र श्रवण पासवान, बेगूसराय खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी उमेश पासवान के पुत्र नीरज कुमार और विभूतिपुर थाना के सुरौली शाहपुर गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि श्रवण कुमार पल्सर से अंगार घाट की ओर जा रहा था। दूसरी तरफ से अंगार घाट की ओर से आ रही स्पलेंडर पर नीरज कुमार और नीतीश कुमार सवार थे। दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी बीच असंतुलित होकर दोनों बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक की परखच्चे उड़ गए। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इस दौरान तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने डायल -112 पुलिस टीम की मदद से तीनों को समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

14 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago