Samastipur

VIP के स्कोर्ट पार्टी ने बोलेरो चालक पर चालाया थप्पड़, गाड़ी में सवार महिला समेत अन्य लोगों ने स्कोर्ट पार्टी को घेरा, जमकर हंगामा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तापुर रेल गुमती के पास शनिवार की शाम साइड लेने के दौरान एक वीआईपी के गाड़ी के पीछे चल रहे स्कोर्ट पार्टी के गाड़ी ने साइड लेने के दौरान एक बोलेरो चालक पर हाथ चला दिया जिससे वहां नोक-झोंक बढ़ गयी। इसके बाद माहौल गर्म हो गया। गाड़ी में सवार सभी महिला व पुरुष गाड़ी से उतरकर स्कोर्ट गाड़ी को घेरकर हंगमा खड़ा कर दिया। जिसके कारण कुछ देर के लिए समस्तीपुर- दरभंगा मुख्य मार्ग जाम हो गया। दोनों ओर से गाड़ीयों की कतार लग गईं थी।

सुचना पर पहुंचे सदर डीएसपी-2 विजय महतो, मथुरापुर व कल्याणपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान के साथ स्थानीय लोगों के सहयोग से काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त बोलोरो चालक कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना के करुआ गांव के रहने बाला बताया गया है। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष अश्वथामा कुमार ने बताया की ओवरटेक के कारणयघटना हुई थी, मामला तत्सक्षण सलटा लिया गया है। जानकारी के अनुसार वह गाड़ी बेगूसराय डीआईजी के एस्कॉर्ट टीम की थी, जो दरभंगा की तरफ जा रहे थे। इधर इस घटना पर पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

4 मिनट ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

4 घंटे ago

बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…

11 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…

12 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

21 घंटे ago