Samastipur

मोहिउद्दीननगर में CSP लूट के बाद पिस्टल लहराते बस्ती रोड से भागे लुटेरे, हथियारों व धमकियों के सामने लोगों की भीड़ बनी रही मुकदर्शक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती हाई स्कुल के समीप हुई सीएसपी लूट के बाद हवा में 25 से 30 उम्र के लुटेरों द्वारा लहराते पिस्टल और अन्य हथियारों व धमकियों के सामने लोग मुकदर्शक बने रहे। हालांकि सीएसपी लूट के बाद जैसे ही सभी लुटेरा दोनों बाइक पर बैठ कर चले कि उसके ऊपर एक ईट से प्रहार किया गया। जिससे एक लुटेरा को उसके कंधे पर ईट भी लगी। लेकिन उसकी अपाचे बाईक ने स्पीड पकड़ी और आगे की ओर बढ़ते चला गया। अन्यथा घटना कुछ और होती।

लोगों का बताना है कि अपराधी लगरजना पुल से होकर विद्यापतिनगर कि ओर बढ़ते चला गया। सोमवार को दिन दहाड़े हुई इस लूट की घटना से व्यवसायियो में दहशत है। इतना ही नहीं सीएसपी संचालक ने बताया कि कई बार डायल 112 पुलिस टीम को फोन किया गया था। यदि पहली बार में डायल 112 कि पुलिस सक्रियता दिखाती तो सम्भव था लूट कि घटना मे कुछ नया मोड़ आ जाती।

यह भी पढ़ें : CSP संचालक से 2.13 लाख की लूट मामले में जांच के लिए पहुंचे SP, हथियार के बल 6 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

मदुदाबाद से सटे कल्याणपुर बस्ती हाई स्कुल के समीप बाजार और पेठिया एक साथ है। जहां सैंकड़ो लोगो कि भीड़ लगी होती है। उस बीच से दिन दहारे दो लाख तेरह हजार की लूट से व्यवसायी की चिंता लाजमी है। संचालक ने बताया कि अपराधी ने सीएसपी काउंटर के सभी शीशे को पिस्टल के बट से तोड़ डाला। वहीं भाई सौरव और महिला स्टाफ से बदसलुकी भी किया।

इधर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि 112 नंबर का कंट्रोल पटना से किया जाता है। उसके बाद संबंधित थाने को सुचना मिलती है, जिस पर पुलिस कार्यवाई करती है। वहीं पटोरी डीएसपी वीरेन्द्र कुमार मेधावी ने बताया कि सीएसपी लूट मामले मे निकट और लुटेरों को भागने की दिशा में कई सीसीटीवी को खंगाला गया है। जल्द ही लुटेरों की पहचान और उसे पुलिस गिरफ्तार करेंगी। घटना के बावत डीआईवी व एफएसएल की टीम जांच मे जुटी है। पुलिस भी लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी अशोक मिश्रा ने भी घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago