समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से गत 27 मार्च को गायब हुई व कथित रूप से अपहरण हुई नाबालिग लड़की को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस दौरान आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद नाबालिक अपहृता को परिजनों को सौंप दिया गया जबकि आरोपी नीतीश कुमार को जेल भेज दिया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि 27 मार्च की संध्या थाना क्षेत्र के एक गांव से उक्त नाबालिक लड़की किताब खरीदने सिंघियाघाट गई थी जहां से वह गायब हो गई थी। मामले को लेकर कथित रूप से अपहृत किशोरी के पिता ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें शिवनाथपुर के नीतीश कुमार सहित पांच को नामजद एवं दो अज्ञात को आरोपित किया गया था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को बरामद कर लिया और न्यायालय के समक्ष पेश किया। इससे पहले, कानून की प्रक्रिया का पालन करते हुए किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। अदालत ने सभी तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट पर विचार करने के बाद किशोरी को उसके परिवार के साथ वापस भेज दिया। वहीं, दूसरी ओर, आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…