Samastipur

समस्तीपुर के मोहनपुर में बाजार जा रही किशोरी से दु’ष्कर्म कर बनाया वीडियो, एक गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक पंचायत से 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने थाने में तीन युवकों पर प्राथमिक दर्ज कराई हैं। इसको लेकर मोहनपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। मामला 14 अप्रैल की शाम की बताई गई है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने प्राथमिकी की में कहा है कि बीते 14 अप्रैल की शाम लगभग 4 बजे उसकी बेटी घर के पीछे से होकर डुमरी बाजार जा रही थी।

इसी दौरान गांव के तीन युवक उसे जबरन पड़कर पास के मकई के खेत में ले गए। इसके बाद मुंह को कपड़ा से बंद कर उनमें से एक युवक ने उसके साथ दुष्टकर्म किया और अन्य दोनों उसका वीडियो बना लिया। तीनों उसे उसी हालत में छोड़कर यह धमकी देते हुए गए कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो वायरल कर देंगे। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोग पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस संबंध में पटोरी डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म की घटना हुई है। पीड़ित की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़ित का मेडिकल जांच एवं न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

1 घंटा ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

2 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

13 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

13 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

13 घंटे ago