Samastipur

समस्तीपुर में विभाग ने 17 सामान्य व विशेषज्ञ डॉक्टर तथा 3 अन्य डॉक्टरों का किया पदस्थापन, योगदान का निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने दो अलग-अलग अधिसूचना जारी कर जिले 20 डॉक्टरों की पदस्थापना की है। विभागीय अधिसूचना संख्या-1545 (2), अन्य विभागीय अधिसूचना व आदेश पत्र के आलोक में उच्चत्तर अध्ययन, एसआर, जेआर, ट्यूटर आदि टेन्योर अवधि की समाप्ति के उपारान्त विभाग में योगदान समर्पित कर पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के 17 सामान्य व विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारियों को अगले आदेश तक पदस्थापित किया है।

वहीं, अधिसूचना संख्या 597(2) बिहार दन्त चिकित्सक सेवा, बिहार चिकित्सा शिक्षा सेवा एवं आयुष प्रक्षेत्र के तीन चिकित्सकों व शिक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अगले आदेश तक पदस्थापित किया है। सभी को तुरंत योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना गौतम को अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय, डॉ. राकेश रोशन चौधरी को सदर अस्पताल, डॉ. आलोक हिमांशु को एसआरजेएमसीएच, डॉ. अंशुमन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति सीएचसी हसनपुर, डॉ. रंजन कुमारी (स्त्री रोग) अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजीत कुमार एसआरजेएमसीएच मूर्छक के रिक्त पद पर, डॉ. जावेद आलम पीएचसी खानपुर,

डॉ. अमित कुमार अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय, डॉ. आदित्य कुमार केजरीवाल सीएचसी सिंघिया, डॉ. संतोष कुमार अनुमंडलीय अस्पताल पूसा, डॉ दीपक कुमार निराला सीएचसी हसनपुर, डॉ गीतांजलि सीएचसी उजियारपुर, डॉ. आनंद राज पीएचसी रोसड़ा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मधु भारती सीएचसी सिंघिया भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

2 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

10 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

10 घंटे ago