Samastipur

समस्तीपुर में 6 अप्रैल तक अधिकतम तापमान के 39 डिग्री जाने के आसार

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 02 से 06 अप्रैल 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं. हालांकि मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 4 से 9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है.आज का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3. 0 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियत रहा,जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम रहा.

पछुआ हवा चलने से किसानों को राहत

इधर, पछुआ हवा चलने से किसानों को राहत है. किसान इस मौसम को गेहूं की कटनी के लिए काफी अनुकूल समझते हैं. इस शुष्क मौसम में बहुतायत किसान गेहूं की कटनी करते हैं. इसकी दौनी करते हैं. दाना को सुखाते हैं. साथ ही, इसके भंडारण की भी योजना बनाते हैं.

किसानों का मानना है कि गेहूं कटनी के वक्त ऐसा मौसम काफी दिन बाद देखने का मिल रहा है. इस मौसम में गेहूं कटनी व दौनी काफी बेहतर तरीके से होती है. आगे भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद किसान जता रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

3 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

4 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

4 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

4 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

10 घंटे ago