Samastipur

मैट्रिक व इंटर के टॉपर्स को समस्तीपुर DM ने किया सम्मानित, DEO समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में मैट्रिक और इंटर के जिला टॉपर छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सभी टॉपर्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता व डीपीओ नरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि समस्तीपुर का नाम रौशन करने वाले छात्र-छात्राओं को वे दिल से आशीर्वाद देते हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चे इसी तरह आगे बढ़ते रहें। उन्होंने सभी टॉपर्स को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सम्मान से बच्चों में उत्साह बढ़ता है और समाज को भी अच्छा संदेश मिलता है।

समारोह में सम्मानित होने वाले मैट्रिक टॉपर्स में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त साक्षी कुमारी, जिला मे प्रणव कुमार, मो. आरजू, विवेक कुमार,यअंकित कुमार, सिद्धार्थ यदुवंशी, शुभम् कुमार, सुधांशु कुमार, नंदकिशोर कुमार, सत्या कुमारी व प्रिंस कुमार शामिल हैं।

वहीं इंटरमीडिएट कला संकाय में राज्य में प्रथम स्थान रोशनी कुमारी, जिला मे द्वितीय नीलिमा स्मृति, तृतीय अनामिका पोद्दार, वाणिज्य में राज्य में प्रथम कशिश भारती, जिला में द्वितीय नजरीन खातुन, तृतीय अस्मिता रानी और विज्ञान संकाय में राज्य में प्रथम स्थान पर आई स्नेहा कुमारी, जिला मे द्वितीय विवेक कुमार, तृतीय में बबली कुमारी एवं गौरव कुमार राज शामिल हैं।सभी को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

27 मिनट ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

50 मिनट ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

8 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

9 घंटे ago