समस्तीपुर : राज्य सरकार ने बजट 2025-26 में जिन प्रखंडों में अब तक कोई अंगीभूत डिग्री महाविद्यालय नहीं है, वहां चरणबद्ध तरीके से सरकारी या निजी डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के समाहर्ताओं को पत्र भेजकर कहा है कि जिन प्रखंडों में कॉलेज नहीं हैं, वहां कॉलेज खोलने के लिए जमीन चिन्हित कर रिपोर्ट भेजी जाए।
शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में कॉलेज के लिए कम से कम 5 एकड़ और शहरी क्षेत्र में 2.5 एकड़ जमीन होनी चाहिए। चिन्हित की जाने वाली जमीन सरकारी हो या किसी स्कूल या प्रशिक्षण संस्थान की हो, इसे प्राथमिकता दी जाए।जमीन ऐसी हो जहां आवागमन की सुविधा हो। जमीन का आकार चौकोर हो और लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 1:2 या 1:3 के करीब हो। विभाग ने उन प्रखंडों की सूची भी भेजी है, जहां कॉलेज नहीं है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…