Samastipur

समस्तीपुर के दो हथियार तस्कर मुंगेर में हुए गिरफ्तार, जिले में हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुंगेर/समस्तीपुर :- मुंगेर पुलिस ने गुरुवार की रात श्रीकृष्ण सेतु पर समस्तीपुर के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया। अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा व दस जिंदा कारतूस बरामद किये गये। जबकि दो बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया लिया है। गिरफ्तार हथियार तस्कर की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के जोरी गांव निवासी लाल महतो के 22 वर्षीय पुत्र लालो कुमार एवं बल्लवपुर निवासी गरीब लाल यादव के 26 वर्षीय पुत्र धर्मेद्र कुमार उर्फ बबलु यादव के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर जिले में बढ़ रहा है अवैध देसी पिस्टल और कट्टा का कारोबार, छोटी-छोटी घटनाओं में भी हो रहा बंदूक का इस्तेमाल

इस संबंध में मुंगेर मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उन्होने बताया कि मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार दो लोग हथियारों का खेप लेकर गंगा पार से श्रीकृष्ण सेतु होकर हथियारों की डिलीवरी देने के लिए जा रहा है। पुलिस टीम ने श्रीकृष्ण सेतु लाल दरवाजा टीओपी के समीप वाहन जांच शुरू की।

इसी दौरान एक मोटर साइकिल सवार को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल, कट्टा व कारतूस बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बेगूसराय जीरो माइल से पुल होकर मुंगेर आ रहा था। जिसके पास से हथियार व कारतूस बरामद किया गया। वह हथियार डिलीवरी देने आया था. प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

43 मिनट ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

3 घंटे ago

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

8 घंटे ago

शाहपुर पटोरी में सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा, रामनाथ ठाकुर ने अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…

10 घंटे ago

बिहार: सरकारी टीचर को छात्रा के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर भीड़ ने कानून हाथ में लेकर दे दिया दंड, जानें

कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…

11 घंटे ago