Samastipur

समस्तीपुर होकर चलेगी बिहार की पहली नमो भारत रैपिड रेल, देखें रूट चार्ट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर होते हुए बिहार की पहली नमो भारत रैपिड रेल चलेगी। यह नमो भारत रैपिड रेल के रैक वाली पहली इंटरसिटी ट्रेन होगी, जो बिहार में चलाई जायेगी। अभी यूपी के मेरठ से दिल्ली के बीच नमो भारत ट्रेन चलायी जा रही है। पिछले साल गुजरात के अहमदाबाद से भुज के बीच भी ऐसी एक ट्रेन चलायी गई थी। यह भारतीय रेलवे की एक आधुनिक, स्वदेशी और सेमी हाईस्पीड ट्रेन है।

इसे कम दूरी 100-350 किमी वाले इंटरसिटी और उपनगरीय रूट के लिए डिजाइन किया गया है। मेट्रो जैसी सुविधाओं के साथ तेज और आरामदायक सफर प्रदान करती है। नमो भारत रैपिड रेल के नाम से भी जाना जाता है। इस ट्रेन में 12 से 16 एसी कोच होते हैं, जिनमें एक हजार से ज्यादा यात्रियों के बैठने की क्षमता है।

इसकी अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। पटना से जयनगर के बीच अभी अन्य ट्रेनों में 6-7 घंटे का समय लगता है। नमो भारत ट्रेन में यह घटकर साढ़े 4 से 5 घंटे के बीच ही रह जायेगा। जयनगर से चलकर यह ट्रेन मधुबनी, सकरी, दरभंगा, लहेरियासराय, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बारा, बख्तियारपुर होते हुए पटना पहुंचेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पुतली कला और शिक्षा पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का हो रहा निर्माण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…

7 घंटे ago

SP ने किया मुफस्सिल थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को मुफ्फसिल थाने पर वार्षिक निरीक्षण कर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : गेहूं के खेत में मिला अज्ञात युवक का चेहरा झुलसा शव, पहचान छिपाने के लिये तेजाब से जलाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ गांव के वार्ड संख्या-8 में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में 16 अप्रैल से एथलेटिक्स का महाकुंभ, तैयारियां तेज

समस्तीपुर: जिले के खिलाड़ियों के लिए शहर के पटेल मैदान में 16 से 18 अप्रैल…

8 घंटे ago

बिहार: सर्विस कंफर्मेशन के नाम पर 70 हजार की घूस मांगी, SDO के स्टोनो और क्लर्क को निगरानी ने दबोचा

भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के क्लर्क और स्टेनो को निगरानी ने सोमवार को कार्यालय…

9 घंटे ago

नेपाल में बालेन शाह की जीत पर बिहार में जश्न; सीतामढ़ी के ग्रामीण बोले- “जिसे गोद में खिलाया, वो PM बन गया”

पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…

12 घंटे ago