Samastipur

राज्य स्तरीय TLM मेला 2.0 में समस्तीपुर के ऋतुराज को मिला दूसरा स्थान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिले के लिए गर्व की बात है कि राज्य स्तरीय टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) मेला में जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर के शिक्षक ऋतुराज जयसवाल ने अपने नवाचार के बदौलत राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीइआरटी) परिसर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय टीचिंग लर्निंग मेटेरियल (टीएलएम) मेला 2.0 का शुभारंभ मंगलवार को किया गया था। इस मेले में राज्य के 38 जिलों से 315 प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा खुद से तैयार किये गये टीएलएम को लेकर मेले में शामिल हुए थे।

मेले में टीएलएम की समीक्षा के लिए निर्णायक मंडल में 33 विषय विशेषज्ञों को शामिल किया गया। शिक्षक ऋतुराज ने बताया कि कक्षा में टीएलएम की भूमिका बच्चों के लिए अधिगम को वास्तविक, व्यावहारिक और मजेदार बनाने के लिए है। शिक्षक एक कौशल, तथ्य या विचार को चित्रित या सुदृढ़ करने के लिए टीएलएमा उपयोग करते हैं। टीएलएम कक्षा शिक्षण में नवीनता और ताजगी लाने में भी मदद करते हैं क्योंकि यह अधिगमकर्ता को चिंता, भय और ऊब से छुटकारा दिलाता है।

शिक्षण विषयों व सामग्री को किया जायेगा साझा :

राज्य स्तरीय टीएम मेला का उद्देश्य शिक्षकों द्वारा विकसित शिक्षण विधियों, सामग्री और नवाचारों को साझा करना और उनके अनुभवों से अन्य शिक्षकों को प्रेरित करना है। इस मंच के माध्यम से शिक्षक एक-दूसरे से सीखने और अपनी दक्षता का प्रदर्शन करने का अवसर पाते हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, डीपीओ एसएसए मानवेंद्र कुमार राय ने चयनित शिक्षक को बधाई दी है। विश्वास जताया है कि वे आगे भी जिले का नाम रोशन करेंगे। इस उपलब्धि से जिले के अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की दिशा में नए प्रयास होंगे।

विदित हो की विगत वर्ष भी राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना में आयोजित राज्य स्तरीय निपुण टीएलएम मेला में समस्तीपुर के 10 चयनित शिक्षकों ने भाग लिया था, जिसमें समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर के शिक्षक ऋतुराज ने ईवीएस में व रोसड़ा प्रखंड उत्क्रमित मध्य विद्यालय एरौत के शिक्षक मुकेश कुमार शर्मा ने गणित विषय में टीचिंग लर्निंग मटेरियल बनाकर पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

3 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

5 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

5 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

16 घंटे ago