Samastipur

समस्तीपुर में ऑनर किलिंग की दिल दहला देने वाली घटना, बेटी के घर से भागने पर नाराज पिता ने कर दी ह’त्या, तीन दिनों बाद बाथरूम से मिला श’व

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के टाड़ा गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को उसके पिता ने विश्वास में लेकर दिल्ली से घर बुला लिया। फिर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। लड़की का शव उसके घर में ही बाथरूम में बंद मिला है। मां की शिकायत पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी पिता ने तीन दिन पहले 7 अप्रैल को ही हत्याकांड को अंजाम दे दिया था। बाद में बुधवार की देर रात पुलिस ने घर के बंद बाथरूम से युवती का शव बरामद किया। मृतका की पहचान मुकेश सिंह की पुत्री साक्षी (25 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में लड़की के मौसा विपिन कुमार का बताना है कि उनके साढू की बेटी साक्षी गत 4 मार्च को पड़ोस के गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग में दिल्ली चली गई थी। सामाजिक दबाव के बाद लड़की की बरामदगी दिल्ली से की गई। एक हफ्ते पूर्व लड़की को दिल्ली से मोहिउद्दीननगर लाया गया था। इसी दौरान लड़की फिर से अचानक गायब हो गयी।

मृतका की मां को शक हुआ तो उसने अपने पति से पूछने की कोशिश की लेकिन उसने अपने बेटी के फिर से घर छोड़ निकल जाने की बात कही। तब मृतका की मां ने अपने बहन और बहनोई को सारी बात बताई और हत्या की आशंका जतायी। फिर उनके बहनोई लड़की की खोजबीन करने के लिए पहुंचे तो उनके पति द्वारा तरह-तरह का जवाब दिया जा रहा था। पिता ने अपनी बेटी के भाग जाने की बात करने लगे।

इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस ने देर रात घर के पीछे बंद बाथरूम में ताला लगा देखा तो उसे खुलवाया तो उसमें से युवती का शव बरामद किया गया। शव से दुर्घिन आ रही थी। इस दौरान पुलिस द्वारा मृतका के पिता से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने पिता मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश सिंह पूर्व सैनिक बताए गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि साक्षी और उसके प्रेमी दोनों अलग-अलग जाति के हैं। दोनों पड़ोसी गांव के ही रहने वाले हैं। दोनों के घर की दूरी महज 500 मीटर की है। बताया जाता है कि कॉलेज आने-जाने के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। लेकिन दोनों के इस संबंध को लेकर परिवार वाले तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों घर से भाग गए थे। गांव के लोगों की माने तो पिता अपनी बेटी की हत्या के बाद उक्त युवक की हत्या करने के लिए भी निकले थे, लेकिन युवक मिला नहीं। इधर पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बीके मेधावी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है की मृत युवती की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी पिता को जेल भेजा जा रहा है।

पटोरी एसडीपीओ ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

52 मिनट ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

3 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

8 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

10 घंटे ago