Samastipur

शराब कारोबारी साले को थाना से जबरन छुड़ाने आए RPF इंस्पेक्टर जीजा को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने शराब मामले में गिरफ्तार साले को जबरन छुड़ाने पहुंचे एक आरपीएफ इंस्पेक्टर जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान इंस्पेक्टर के साथ आए आरोपी शराब कारोबारी के बहन, मां और एक अन्य साथ को भी गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात्रि में दलसिंहसराय पुलिस थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम के साथ थाना शराब को लेकर दर्ज कांड संख्या 373 / 24 में आरोपी शहर के मालगोदाम रोड के चाकलोकमान वार्ड संख्या-26 स्थित दिलीप झा के पुत्र मनोरंजन झा की गिरफ्तारी को गई थी।

इस दौरान आरोपी की मां और बहन के द्वारा घंटों घर का दरवाजा नहीं खोला गया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। घंटों प्रयास के बाद आरोपी मनोरंजन झा को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस दौरान मनोरंजन की बहन, मां, बेगूसराय जिला के मंसूरचक थाना क्षेत्र के अहियापुर निवासी नवल किशोर चौधरी के पुत्र पोरस कुमार जो आरोपी मनोरंजन झा का जीजा है और उसके साथ आए बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा गांव निवासी विजय चौधरी के पुत्र सुजीत कुमार गिरफ्तार मनोरंजन झा को जबरन छुड़ाने के उद्वेश्य से महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ हाथापाई के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

इतना ही नहीं सरकारी कर्मी होते हुए भी सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने और आरोपी को छुड़ाने का भी प्रयास किया गया। गिरफ्तार गए सभी लोगों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायलय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस घटना के दौरान आरोपी मनोरंजन झा की बड़ी बहन साहित अज्ञात दो लोगों को आरोपी बनाया गया है। जो घटना के दौरान थाना पर मौजूद थे लेकिन मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

57 मिनट ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

2 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

2 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

3 घंटे ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

8 घंटे ago