समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन गांव से कतिपय लोगों ने एक किशोरी का अपहरण कर लिया। इस मामले की दर्ज प्राथमिकी में कथित अपहृता की माता चन्दमुनि देवी ने कहा है कि उसकी पुत्री के साथ गत दिनों एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इस घटना की प्राथमिकी थाना कांड संख्या 221 /24 दर्ज है। इस मामले का आरोपी रामबाबू यादव जेल में बंद है।
इस घटना के आरोपी समर्थकों द्वारा केस उठाने का दवाब बनाया जा रहा था। इसी बीच उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया गया। वादिनी को आशंका है कि पूर्व के मामले को रफा-दफा करने को लेकर ही उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया गया है। इस मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आनन्द कुमार कश्यप ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस कांड अंकित कर जांच में जुटी है।
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…