विवाहिता की तस्वीर सोशल मीडिया पर किया वायरल, पति ने समस्तीपुर साइबर थाने में दर्ज करायी रिपोर्ट
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : बदमाशों ने एक विवाहिता की गंदी-गंदी तस्वीरें फेसबुक पर एक महिला के नाम की आईडी से डालने व छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देने के मामले में महिला के पति ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है। दर्ज शिकायत में ताजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित ने कहा है कि इस घटना के कारण उनके पूरे परिवार की समाज में प्रतिष्ठा का हनन हुई है और इससे वह लोग सदमें में जी रहे हैं। उन्होंने साइबर थाना पुलिस से इस मामले में जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इसको लेकर साइबर थाने ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच में जुट गयी है।

