Bihar

10 साल में 3 बड़े ऑपरेशन से गुजर चुके हैं लालू यादव, AIIMS में सर्जरी के बाद पहली तस्वीर आई सामने

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में सफल ऑपरेशन हुआ है. बता दें कि राजद प्रमुख बीते तीन दिनों से पीठ में गहरे जख्मों के कारण गंभीर रूप से बीमार थे, जिसके बाद उन्हें बुधवार की शाम पटना से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली एम्स लाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

AIIMS के सीनियर डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया, जो सफल रहा. ऑपरेशन के बाद, उन्हें ICU से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे उनकी सेहत में सुधार होने की संभावना जताई जा रही है. डॉक्टरों का कहना है कि लालू यादव की हालत में जल्द ही सुधार होगा. बीते 10 सालों में लालू यादव कई बार बीमार पड़े. मुख्य रूप से बीते 10 सालों में राजद सुप्रीमो 3 बड़े ऑपरेशन से गुजरे.

10 साल में हुए 3 बड़े ऑपरेशन :

1. मुंबई के अस्पताल में एंजियोप्लास्टी :

12 सितंबर 2024 को मुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की एंजियोप्लास्टी हुई थी. लालू प्रसाद यादव की एंजियोप्लास्टी मुंबई के ही सीनियर डॉक्टरों ने की थी. एंजियोप्लास्टी पूरी तरह सफल रही. 10 सितंबर 2024 को लालू यादव पटना से इलाज के लिए मुंबई रवाना हुए थे. उनके साथ राजद सुप्रीमो की बड़ी बेटी और सांसद डॉ मीसा भारती और राजद के वरिष्ठ नेता भोला यादव मुंबई गए थे.

2. सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट :

4 दिसंबर 2022 को सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी उन्हें डोनेट की थी. रोहिणी आचार्य परिवार के साथ सिंगापुर में ही रहती हैं. उस दौरान तेजस्वी यादव ने बताया था कि लालू यादव को किडनी देने के लिए परिवार के कई लोगों की जांच हुई. इसके साथ ही, कई पार्टी के लोगों ने भी इच्छा जाहिर की थी.

3. ओपन हार्ट सर्जरी :

साल 2014 में राजद सुप्रीमो लालू यादव की मुंबई में ‘ऐआर्टिक वाल्व’ बदलने की सर्जरी हुई थी. सर्जरी छह घंटे तक चली थी. लालू यादव उस समय 66 वर्ष के थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

1 घंटा ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

16 घंटे ago