समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र के करियन गांव में अवैध नर्सिंग होम पर कार्रवाई हुई है। बृहस्पतिवार को औषधि विभाग की टीम ने मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में यहां छापेमारी की। पांच घंटे चली इस कार्रवाई में नर्सिंग होम के अंदर चल रही बिना लाइसेंस की दवा दुकान से 40 प्रकार की दवाएं बरामद की गईं। ड्रग्स इंस्पेक्टर जमीउल रहमान ने बताया कि दुकान का कोई वैध कागजात नहीं मिला।
समस्तीपुर ड्रग इंस्पेक्टर नीलिमा कुमारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम ने छापेमारी की। प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार के अनुसार, करियन गांव में यह नर्सिंग होम और दवा दुकान बिना किसी लाइसेंस के चल रही थी। एसडीओ आकाश चौधरी के आदेश पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। छापेमारी के दौरान नर्सिंग होम के सभी कर्मचारी और संचालक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस अवैध नर्सिंग होम के संचालक करियन गांव के अमरनाथ चौधरी, उनके पिता संजय चौधरी और मुन्ना हैं। यह नर्सिंग होम काफी लंबे समय से अवैध रूप से चल रहा था।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…