समस्तीपुर : चैती छठ पर्व और रामनवमी के मद्देनजर एसपी अशोक मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को मुफ्फसिल थाना सहित जिले के सभी थानों पर विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। विशेष मॉक ड्रिल में कैट, क्यूआरटी और बाजरा टीम के जवान शामिल हुए। जवानों ने आत्म-सुरक्षा, दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपायों का गहन अभ्यास किया।
मॉक ड्रिल में आपात स्थिति से निपटने, भीड़ नियंत्रण और सामूहिक सुरक्षा के आधुनिक तरीके सिखाए गए। इस अभ्यास में जवानों को मॉडर्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें एंटी राइट गन, टियर गैस, वाटर कैनन और अन्य दंगा निरोधी उपकरणों के प्रयोग का अभ्यास कराया गया।
बताया गया कि पर्व और त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
वहीं, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा रोसड़ा थाना क्षेत्र में आगामी रामनवमी जुलूस को शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन कराने को लेकर जुलूस मार्ग का सत्यापन किया गया और सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…