Samastipur

समस्तीपुर : बेटी की शादी में आये पैरौल पर जेल से आए सजायाफ्ता कैदी के पंडाल में फायरिंग, एक पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सखमोहन गांव में अपनी बेटी की शादी में भाग लेने पहुंचे सजायाफ्ता कैदी के शादी पंडाल में बीते रविवार की रात्रि में फायरिंग हुई। इस दौरान बंदी की अभिरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की सक्रियता के कारण बड़ी घटना टल गई। पुलिस ने मौके वारदात से एक पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया, जबकि फायरिंग करने वाला युवक भागने में सफल रहा।

इस मामले में अभिरक्षा दल के हवलदार दिनेश पासवान के आवेदन पर स्थानीय थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। फायरिंग करने वाले युवक की मंशा स्पष्ट नहीं हो पायी है।

बताया जाता है की माकपा नेता संत रामनाथ महतो, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह एवं पूर्व सरपंच गुनानंद सिंह हत्याकांड मामले में सजायाफ्ता अजय सिंह उर्फ नेताजी जेल से सजा काट ही रहे थे कि उनकी पुत्री की शादी 20 अप्रैल को तय हो गयी। घटना के दिन कोर्ट के द्वारा पैरोल पर वह अपने घर आए हुए थे। शादी की रश्म शांतिपूर्ण तरीके से निभाई जा रही थी, इसी बीच दो बजे रात्रि के करीब पंडाल में फायरिंग शुरू हो गया।

सूत्रों की मानें तो दर्जनों राउंड फायरिंग होने की चर्चा है। हालांकि प्राथमिकी में एक राउंड की ही चर्चा की गई है। फायरिंग की आवाज सुन अभिरक्षा दल में शामिल पुलिसकर्मी अजय सिंह का बचाव करते हुए घेरे में लेते हुए स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी। वहीं मौके ए वारदात पर पहुंचकर विभूतिपुर थाने की पुलिस छानबीन करते हुए आर्म्स बरामद किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

7 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

7 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

8 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

17 घंटे ago