Samastipur

काशीपुर में जमीनी विवाद से जुड़े मामले का SP ने किया निरीक्षण, नगर थानाध्यक्ष को दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा नगर थाना अंतर्गत काशीपुर में जमीनी विवाद से जुड़े एक लंबित कांड का घटनास्थल पर पहुंच निरीक्षण किया गया एवं कांड के निष्पादन को लेकर उन्होंने नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बता दें की शहर के ही पंजाबी कॉलोनी गली नंबर-3 निवासी आलोक कुमार सिंह ने काशीपुर में जमीनी विवाद से जुड़े एक मामले में 9 अक्टूबर 2024 को प्राथमिक की दर्ज करायी थी। इसमें उन्होंने जमीन माफियाओं द्वारा आपसी षड्यंत्र एवं साजिश रचकर उनके पैतृक जमीन का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर केवाला कराने, रंगदारी में पैसा की मांग करने, हथियार के बल पर जबरदस्ती जमीन कब्जा करने, गाली-गलौज मारपीट करने के संबंध में प्राथमिक की दर्ज करायी गई थी।

इसमें उन्होंने पुरे साजिश का रचनाकार डॉ. मृत्युंजय कुमार, उनके क्लिनिक के कर्मी व भू-माफिया चंदन कुमार समेत अन्य को आरोपित किया था। इसके अलावे घटहो थाना पहुंचकर SP ने थाने का निरीक्षण किया व लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर थानाध्यक्ष को दिशा-निर्देश दिये। इसके अलावे विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर सिमरी में हुए घटनास्थल का भी उन्होंने निरीक्षण किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

9 मिनट ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

1 घंटा ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

7 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

13 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

1 दिन ago