समस्तीपुर/पूसा :- पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली के वर्ग 12 के छात्र जैफी जावेद एवं दीपांकर ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव क्विज प्रतियोगिता में स्टेट चैैंपियन बनकर वद्यिालय और समस्तीपुर जिले को गौरवान्वित किया है।
बिहार सरकार के खेल मंत्रालय के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रमंडल स्तर पर चयनित विजेताओं को राज्य स्तर पर हिस्सा लेने का अवसर मिला। राज्य स्तरीय फाइनल में पूसा के बिरौली स्थित नवोदय विद्यालय, समस्तीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सेंट करेन स्कूल, पटना और सड्रिंला पब्लिक स्कूल, दरभंगा ने क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए।
जैफी और दीपांकर को रेडा के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह एवं बिहार सरकार के खेल सचिव रवद्रिन शंकरण ने पुरस्कृत किया। मौके पर दोनों छात्रों ने सफलता का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. टीएन शर्मा और सभी शक्षिकों को देते हुए कहा कि इन लोगों नेे हर कदम पर उन्हें नैतिक समर्थन और मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों छात्र बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। इनका भवष्यि काफी उज्ज्वल है। विद्यालय को दोनों छात्रों पर गर्व है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…