Samastipur

करोड़ों रुपये की चोरी हुई राम-लक्ष्मण-सीता की मूर्ति बरामदगी के बाद ठाकुरबाड़ी पहुंच थानाध्यक्ष ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबु] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भुसवर गांव स्थित प्राचीन राम जानकी ठाकुरबारी मंदिर से करोड़ों रुपए कीमत के राम लक्ष्मण और सीता के अष्टधातु से निर्मित मूर्ति करीब सात दिन पहले चोरी हुई थी, जिसे थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने मोतिहारी से बरामद कर लिया है। वहीं इसमें शामिल तीन अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि तीन की संख्या में आये हथियार से लैश अज्ञात चोरों ने राम जानकी ठाकुरबारी से राम लक्ष्मण और सीता का अष्टधातु से निर्मित मूर्तियां ,चांदी सोने से निर्मित मटर माला, चांदी का मुकुट आदि चोरी किया था। लोगों ने बताया था कि रात करीब 3 बजे के आसपास तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधी मंदिर में घुसते हुए पुजारी को थप्पड़ मारते हुए कान में पिस्टल सटाकर मंदिर का चाबी मांगा, वहीं चाबी लेकर अपराधियों ने गेट को खोलकर मंदिर से मूर्ति की चोरी कर ली। जिसके बाद मंदिर के पुजारी द्वारा हल्ला करने पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी, तब तक मूर्ति लेकर बदमाश फरार हो चुके थे।

वहीं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुखिया शिवदानी प्रसाद सिंह, दिवाकर सिंह, रविकांत सिंह ,पूर्व पुजारी टुनटुन सिंह, नोखेलाल महतो, शशिकांत शशि आदि ने बताया की करीब सौ वर्षों पुरानी करोड़ों रुपये के कीमत की मूर्तियां बीते सप्ताह के द्वारा चोरी कर ली गई थी।

थाना अध्यक्ष के कड़ी मशक्कत व प्रयास से मूर्ति बरामद :

मूर्ति बरामद की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई है। लोग थाना अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज तक किसी थानाध्यक्ष ने विभूतिपुर से चोरी हुई मूर्ति बरामद नहीं कर पाए थे, यह पहले ऐसे थाना अध्यक्ष है जो मूर्ति लूट कांड का खुलासा कर रहे हैं और मूर्ति भी बरामद किए हैं। सभी जय श्री राम के नारे के साथ थाना अध्यक्ष के जयकारे भी लगा रहे हैं।

मूर्ति लूटकांड में लोकल अपराधी की अहम है भूमिका :

पुलिस ने मोतिहारी से मूर्ति बरामद किया है, उसके साथ ही तीन अपराधी को भी गिरफ्तार किया है। मूर्ति लूट कांड में जिस गाड़ी का प्रयोग किया गया था वह चार चक्का वाहन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार अपराधी भाड़ा करके मेराजो गाड़ी लाये थे। जिससे मूर्ति चोरी किया गया था। वहीं सूत्रों की माने तो दबे जवान चर्चा है कि लोकल अपराधी लाइनर की भूमिका में थे। पुलिस उसे भी पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। जल्दी ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मूर्ति बरामद के बाद थाना अध्यक्ष के ठाकुरबारी पहुंचते ही भावुक हुए ग्रामीण :

मूर्ति बरामदगी के बाद थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने ठाकुरबाड़ी के मुआयना करने के लिए पहुंचे जहां सर्वप्रथम थाना अध्यक्ष ने ठाकुरबाड़ी में माथा टेका। वहीं इस दौरान ग्रामीण काफी भावुक हो गए। ग्रामीणों ने थाना अध्यक्ष को माथा चूमते हुए गले लगाया और सह्रदय आभार व्यक्त किया। वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि मूर्ति बरामद कर ली गई है इसमें संलिप्त तीन अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया गया, पूरी जानकारी प्रेस वार्ता आयोजित कर दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पुतली कला और शिक्षा पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का हो रहा निर्माण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…

9 घंटे ago

SP ने किया मुफस्सिल थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को मुफ्फसिल थाने पर वार्षिक निरीक्षण कर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : गेहूं के खेत में मिला अज्ञात युवक का चेहरा झुलसा शव, पहचान छिपाने के लिये तेजाब से जलाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ गांव के वार्ड संख्या-8 में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 16 अप्रैल से एथलेटिक्स का महाकुंभ, तैयारियां तेज

समस्तीपुर: जिले के खिलाड़ियों के लिए शहर के पटेल मैदान में 16 से 18 अप्रैल…

10 घंटे ago

बिहार: सर्विस कंफर्मेशन के नाम पर 70 हजार की घूस मांगी, SDO के स्टोनो और क्लर्क को निगरानी ने दबोचा

भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के क्लर्क और स्टेनो को निगरानी ने सोमवार को कार्यालय…

11 घंटे ago

नेपाल में बालेन शाह की जीत पर बिहार में जश्न; सीतामढ़ी के ग्रामीण बोले- “जिसे गोद में खिलाया, वो PM बन गया”

पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…

14 घंटे ago