Samastipur

बिथान-हसनपुर के बीच ट्रेन परिचालन की बढ़ी उम्मीद, PM मोदी कर सकते हैं लोकार्पण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- हसनपुर सकरी रेल परियोजना के तहत बिथान से हसनपुर ट्रेन परिचालन की उम्मीद बढ़ने लगी है। इलाके के लोगों में हो रही चर्चाओं के मुताबिक 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री बिथान-हसनपुर रेल परिचालन का लोकार्पण कर सकते हैं। बताया जाता है कि 28 मार्च 2023 को हसनपुर रोड से बिथान तक ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया गया था। अब हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन को जंक्शन स्टेशन का दर्जा सार्थक होगा।

बिथान के बाढ़ इलाके के लोगों को ट्रेन की सुविधा मिलेगी। जहां साल के तीन चार माह नावों की सवारी करनी पड़ती है। अब ट्रेन से जिला मुख्यालय जा सकते हैं। हसनपुर से बिथान की दूरी 11 किलोमीटर है। ज्ञात हो कि 1974 में पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा ने हसनपुर सकरी रेल परियोजना में छोटी लाइन का शिलान्यास किया था।

1996 में पूर्व रेल मंत्री रामविलास पासवान ने इसी परियोजना में बड़ी लाइन का शिलान्यास किया। 2008 में सकरी से विरौल तक रेल परिचालन शुरू किया गया। दस साल बाद 2018 में विरौल से हरि नगर तक ट्रेन चलायी गई। खगड़िया लोक सभा के सांसद राजेश वर्मा से लोगों ने पांच माह पूर्व हसनपुर से बिथान ट्रेन परिचालन शुरू कराने की दिशा में पहल करने की मांग की थी। इधर हसनपुर- बिथान के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

4 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

14 घंटे ago