पंजाब के बठिंडा जिले के कैंट इलाके में सेना ने एक मोची को संदिग्ध परिस्थितयों में जासूसी के शक में पकड़ा। गिरफ्तार मोची मूल रूप से समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड अंतर्गत सिहमा पंचायत के वार्ड-3 राम टोला के स्व. इंग्लिश राम के 26 वर्षीय पुत्र सुनील राम बताया गया है। वह पिछले 10 सालों से बठिंडा के बेअंत नगर में सपरिवार रह रहा था।
इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आरोपी हनीट्रैप का शिकार लग रहा है। उसके मोबाइल से चैटिंग मिली है, जो पाकिस्तानी लड़की के साथ होने का शक है। ऐसे में उसे हनीट्रैप में फंसाने का भी शक जताया जा रहा है। पुलिस ने उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 52 यानी किसी साजिश के तहत केस दर्ज किया है। वहीं बठिंडा कैंट पुलिस का कहना है कि अभी मोची को जासूस कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
बिथान में घर पर मौजूद सुनील की छोटी बहन ने भाई को निर्दोष बताया है। उसने बताया की वह चार भाई बहन है जिसमें दो भाई और दो बहन है। दोनों भाई बठिंडा में ही रहते हैं। बड़ा भाईअनिल राम बठिंडा नगर निगम में सफाई कर्मी है वहीं छोटा भाई आर्मी केंट में जूता बनाता है। सुनील की शादी नवंबर 2024 में रोसड़ा में हुई थी। मार्च 2025 में वह वापस काम पर गया था। रविवार को काम पर जाने के क्रम में सभी का फोन जमा हुआ। छुट्टी के बाद वहां से निकलने के क्रम में आर्मी केंट के जवानों ने सुनील के मोबाइल में संदिग्ध फोन देख उसे रोक लिया। फिर पूछताछ के बाद बठिंडा केंट थाने की पुलिस को बुला उसे सौंप दिया।
सुनील की बहन ने बताया कि उसके पिता भी बठिंडा में ही रहते थे। जब सुनील दो वर्ष का था तभी पिता की मौत हो गई। मां भी बीमार है और वह भी बठिंडा में ही रहती है। गांव के घर पर सिर्फ वही रहती है। उसने बताया की उसके भाई को फंसाने की साजिश है। उसके मामा भी बठिंडा में ही काम करते हैं।
बता दें की पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में सेना की छावनियों में निजी तौर पर काम करने वाले लोगों की जांच की जा रही है। बठिंडा कैंट में भी सेना की खुफिया विंग कई दिनों से छावनी के अंदर निजी तौर पर काम करने वालों की जांच की जा रही थी। सेना की खुफिया विंग की टीम ने छावनी में मोची का काम करने वाले समस्तीपुर के सुनील से पूछताछ की। अंजान नंबर से लगातार फोन आने पर उसके मोबाइल फोन की जांच की। व्हाट्सएप चैट में उसकी पाकिस्तान की एक लड़की से बातचीत का ब्योरा मिला। इधर बठिंडा पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है। इसे जासूसी बताना गलत होगा।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…