Samastipur

समस्तीपुर : नोजल मैन को हुआ कॉलेज की छात्रा से प्यार, भागकर दोनों ने रचायी शादी, थाना पर चलता रहा हाइवोल्टेज ड्रामा

IMAGE SOURCE AI

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से कॉलेज पढ़ने जा रही युवती को एक पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहे नोजल मेन से प्यार हो गया। प्यार जब परवान चढ़ा तो दोनों घर से भागकर शादी रचा ली। इधर प्रेमी के परिजन उसे लापता होने की रिपोर्ट लिखाने थाना पहुंच गया। जहां आवेदक संतोष कुमार का कहना था कि उसका भाई संजय कुमार तीन दोस्तों के साथ घर से बाहर निकला जो लौट कर घर नहीं आया। जबकि उसका दो दोस्त नीतीश एवं अंकित घर लौट गया है। इसी बीच प्रेमिका की माँ भी थाना में एक आवेदन देकर अपनी पुत्री के अपहरण किये जाने की बात करने लगी।

आवेदन में कहा गया है कि उसकी पुत्री नरहन स्थित डीबीकेएन कॉलेज से बीए पार्ट टू की परीक्षा देकर घर वापस लौट रही थी। इसी बीच सैदपुर निवासी संजय कुमार के साथ एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने महुआ गाछ चौक खदियाही मुख्य सड़क पर जबरन मेरी पुत्री को मोटरसाइकिल पर बैठकर अपहरण कर लिया। जब हम लोगों ने पता लगाकर संजय कुमार के बड़े भाई से पूछताछ किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दिया और जातिसूचक शब्द से संबोधित करते हुए कहा कि तुमको घर पर चढ़कर मारेंगे, साथ ही जान से मारने की भी धमकी दिया हैै।

साथ ही उन्होंने आवेदन में कहा है कि संजय कुमार अपने गलत उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेरी पुत्री को अपहरण किया है।अब पुलिस युवक के लापता होने एवं युवती के अपहरण की बात के जांच में जुटी तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। दोनों को पुलिस ने हिदायत दी कि दोनों को खोजकर पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया जाय, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने कहा है कि आवेदन मिला है, दोनों बालिग है। दोनों के शादी करने की बात सामने आ रही है। दोनों पक्ष का आवेदन प्रथम दृष्टया असत्य प्रतीत होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

51 मिनट ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

10 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

13 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

14 घंटे ago