Samastipur

अमरनाथ एक्सप्रेस रद्द, बिहार संपर्क क्रांति, अमृत भारत समेत कई ट्रेनों का रूट बदला; देखें लिस्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार और उत्तर प्रदेश (यूपी) से चलने वालीं लंबी दूरी की कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। भागलपुर से जम्मूतवी के बीच चलने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन को दोनों ओर से एक-एक दिन रद्द करने का फैसला लिया गया है। दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति, अमृत भारत एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनों का रूट बदला गया है। इसके अलावा, सप्त क्रांति एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा। 2 मई तक यात्रियों को परेशान का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, यूपी के गोरखपुर में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

ये ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी

1. दरभंगा से 02 मई, 2025 को खुलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा, औड़िहार, वाराणसी, बनारस, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी

2. पोरबंदर से 25 अप्रैल, 2025 को खुलने वाली 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, वाराणसी, औंड़िहार, छपरा, मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी

3. सहरसा से 02 मई, 2025 को खुलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा, औड़िहार, वाराणसी, अयोध्या कैंट, बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी

4. दरभंगा से 28 अप्रैल एवं 01 मई, 2025 को खुलने वाली 15557 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, छपरा ग्रामीण, भटनी, गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी

5. दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस से 29 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को खुलने वाली 15558 दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट, भटनी, छपरा ग्रामीण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी होते हुए चलाई जाएगी

6. जालंधर सिटी से 27 अप्रैल, 2025 को खुलने वाली 22552 अंत्‍योदय एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट, भटनी, छपरा ग्रामीण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी होते हुए दरभंगा तक चलाई जाएगी

7. मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से 26 अप्रैल, 2025 को खुलने वाली 19037 बरौनी अवध एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट, भटनी, छपरा ग्रामीण, मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी

8. गुवाहाटी से 30 अप्रैल 2025 को खुलने वाली 15653 जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर, छपरा ग्रामीण, भटनी, गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी

नियंत्रित या पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें :

1. बरौनी से 27 अप्रैल, 2025 को खुलने वाली 14691 जम्मूतवी मौर्यध्‍वज एक्सप्रेस बरौनी से 05.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

2. दरभंगा से खुलने वाली 12565 नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दरभंगा से 27 अप्रैल, 2025 को 05.00 घंटा एवं 30 अप्रैल, 2025 को 01.30 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

3. सहरसा से खुलने वाली 12553 नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस सहरसा से 27 अप्रैल, 2025 को 04.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर तथा 30 अप्रैल, 2025 को वाराणसी मंडल पर 01 घंटा 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

4. बरौनी से खुलने वाली 19038 बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस बरौनी से 27 अप्रैल, 2025 को 04 घंटा, 30 अप्रैल, 2025 को 02 घंटा 30 मिनट तथा 02 मई, 2025 को 05.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

5. हावड़ा से खुलने वाली 13019 काठगोदाम बाध एक्सप्रेस हावड़ा से 26 अप्रैल, 2025 को 04 घंटा, 01 मई, 2025 को 06.00 घंटा तथा 02 मई, 2025 को 02.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

6. मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 12557 आनंद विहार टर्मिनस सप्‍तक्रांति एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 27 अप्रैल, 2025 को 03.00 घंटा तथा 30 अप्रैल, 2025 को 02.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

7. कामाख्या से 01 मई, 2025 को खुलने वाली 19616 उदयपुर सिटी एक्सप्रेस कामाख्या से 05.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

8. गोमती नगर से 02 मई, 2025 को खुलने वाली 15090 गोड्डा एक्सप्रेस गोमती नगर से 04.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

9. लखनऊ जं. से 02 मई, 2025 को खुलने वाली 15204 बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ से 03.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

10. मुजफ्फरपुर से 02 मई, 2025 को खुलने वाली 12211 आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 05.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी

11. डिब्रूगढ़ से 01 मई, 2025 को खुलने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस मार्ग में नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

12. लालगढ़ से 01 मई, 2025 को खुलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस मार्ग में नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

13. जम्मूतवी से 02 मई, 2025 को खुलने वाली 14692 जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्‍वज एक्सप्रेस मार्ग में नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

4 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

5 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

14 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

15 घंटे ago