Samastipur

दरभंगा में समस्तीपुर के शिक्षक की संदिग्धावस्था में पंखे से झूलती मिली ला’श, 28 अप्रैल को चढ़ने वाला था फलदान 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत लदहो गांव में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक का अपने कमरे में ही फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतक शिक्षक नीरज कुमार (32) समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। पोस्मार्टम के बाद शनिवार को मृतक का शव घर लाया गया।

जानकारी के अनुसार नीरज के प्रेम-प्रसंग में जान देने की आशंका है। कुछ दिनों में नीरज कुमार की शादी होने वाली थी। इधर जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को घर में ही फलदान का कार्यक्रम होना था। लोगों ने बताया की उनकी बहन का फलदान कार्यक्रम था। इधर मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नीरज की पोस्टिंग मध्य विद्यालय बलहा में हुई थी। स्कूल से एक किलोमीटर दूर लदहो गांव के धर्मशाला में किराए पर रहते थे। शुक्रवार को स्कूल में छुट्‌टी के बाद कमरे पर आ गए थे। शाम 4 बजे साथी टीचर ने उन्हें किसी काम से फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं किया।

रात को अनहोनी की आशंका पर कमरे पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर देखा का नीरज फंदे से लटका हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि नीरज काफी हंसमुख और मिलनसार थे। किसी से कोई दिक्कत नहीं थी। कभी कोई परेशानी भी नहीं बताया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

6 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

11 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

11 घंटे ago