Samastipur

आंतरिक संसाधन, राजस्व कार्यों व भूमि उपलब्धता से संबंधित समीक्षात्मक बैठक में DM ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व कार्यों व भूमि उपलब्धता से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2024 -25 में आंतरिक संसाधन के दिये गये लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के लिये आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त राजस्व की समीक्षा के क्रम में दाखिल-खारिज के मामलों, परिमार्जन के मामलों तथा ई-मापी के मामलों का विभागीय निर्देश के आलोक में निष्पादन करने का निर्देश दिया, ताकि जिले की रैंकिंग टॉप में बनी रहे। इसमें लापरवाही करने वाले अंचलाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

भूमि उपलब्धता के संबंध में विभिन्न विभागों से प्राप्त अधियाचना के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अंचलाधिकारी को एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता को सभी प्रकार की योजनाओं हेतु चिह्नित भूमि को एक माह के अंदर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराते हुए प्रतिदिन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार कापर, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व प्रियंका प्रियदर्शनी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी राजस्व पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

20 मिनट ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

1 घंटा ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

2 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

2 घंटे ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

7 घंटे ago